मेंन लाइन में आई तकनीकी खराबी 24 घंटे से अंधेरे में डूबा कई गांव
देवरिया।मुख्य विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने से विकास खंड के लभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप है। बिजली गुल होने से हजारों उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है और मोबाइल चार्ज करने तक में दिक्कत आ रही है। घरों में लगे इन्वर्टर भी अब जवाब देने लगे हैं। आटा चक्की, वेल्डिंग और अन्य छोटे कारोबार पूरी तरह बंद हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ग्रामीण रमेश यादव, सुनील सिंह और विजय कुमार ने सरवन सिंह सुदामा प्रसाद,बताया कि फॉल्ट की सूचना देने के बाद भी विभाग ने अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।
इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक अभियंता दिनेश मौर्य ने बताया कि मेन लाइन में बड़ा फॉल्ट आया है, जिसे ठीक करने के लिए टीम लगी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



























































Leave a comment