कोरोना कर्फ्यू के दौरान निरन्तर साफ़ सफाई और सेनेटाइजिंग कि जरूरत : जिलाधिकारी आज़मगढ़
आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ-सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र में मुख्य प्रशासनिक कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय, सदर तहसील, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, विकास भवन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी आजमगढ़, दीवानी कचहरी एवं शवदाह स्थल राजघाट तथा नगर पालिका तिराहे से बड़ा देव शंकर जी मूर्ति, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली होते हुए पांडे बाजार पर मार्ग का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम संख्या (1) द्वारा किया गया।























































Leave a comment