करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, पति के बचने के प्रयास में पत्नी भी बिजली की चपेट में आने से हुई घायल
देवरिया।जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के बरौली कला गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया नहाने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई युवक को बचाने के प्रयास में उसकी पत्नी भी बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक नहाने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया पति को तड़पता देख उसकी पत्नी उसे बचाने दौड़ी लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गई घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गया और आसपास के लोग जुड़ गए ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया जबकि उनकी पत्नी का उपचार चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही भटनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव तो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है।























































Leave a comment