Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी पुलिस ने दस हजार के इनामिया गैंगस्टरएक्ट में वांछित मसूद अख्तर को किया गिरफ्तार।

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामिया एवं फरार चल रहे गैंगस्टरएक्ट में वांछित करीमुद्दीनपुर निवासी मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद को सोमवार की देर रात्रि को उसके घर से गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।
 घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद एवं उसके साथ 5अन्य के विरूद्ध यूपी समाज विरोधी गिरोहवंद अधिनियम के तहत 6नवम्बर 25में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से वह फरार चल रहा था। इस बीच गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने 18 फ़रवरी 26 को गैरजमानती वारंट भी जारी किया गया था। विवेक एसएचओ कोपागंज रविन्द्र राय द्वारा प्रयास के बाद भी मसूद अख्तर गिरफ्तार नहीं हुआ। एसपी कमलेश बहादुर के निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह क्षेत्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि फरार चल रहे दस हजार रुपए का इनामिया एवं गैंगस्टरएक्ट में आरोपी मसूद अख्तर घर पर है। इस पर कोतवाल ने हमराहियों एसआई अशोक सिंह, एसआई महिला यशोदा, एचसी संदीप कुमार संगम, अमित कुमार यादव, आरक्षी बृजेश मिश्रा आदि के साथ दबिश देकर उसको उसके घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि आरोपी मसूद अख्तर के साथ 5अन्य के विरुद्ध गैंगस्टर सहित अन्य मुकदमों में नामजद है। इसके उपर विभाग द्वारा दस हजार रुपए का ईनाम भी घोषित है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh