कोलकाता में ऐतिहासिक जीत पर देवरिया में जश्न, का माहौल नीरज वर्मा का हुआ भव्य स्वागत
देवरिया।चुनाव परिणाम के बाद कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी को पहली बार पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जनपद देवरिया में उत्साह का माहौल रहा। सोनार समाज के नेतृत्व में भाजपा नेता श्री नीरज वर्मा के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे।
कार्यक्रम के दौरान मालवीय रोड और सुभाष चौक पर नीरज वर्मा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
बताया गया कि श्री नीरज वर्मा को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना, डायमंड हार्बर व मथुरापुर क्षेत्र की 20 विधानसभा सीटों का सह-प्रभारी (ओबीसी मोर्चा) बनाया गया था, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला।
इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट अविनाश सिंह स्वर्णकार, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, नगर महामंत्री सुधीर मधेशिया, अमन वर्मा, दुर्गेश उर्फ बाबू वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।























































Leave a comment