Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लोगों ने चौदह सी समपार को पूरब दिशा में टी टाइप बनाने के लिए दिया ज्ञापन

घोसी। मऊ।घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने  14 सी समपार बड़ागांव में निर्माणाधीन समपार को लेकर उत्तर क्षेत्र के जनता की समस्याओं को लेकर डिवीजनल रेल इंजीनियरिंग को ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग किया।
डिवीजनल रेल इंजीनियरिंग अरविन्द पांडेय को सौंपे ज्ञापन में घोसी संघर्ष समिति ने मांग किया कि बड़ागांव 14सी समपार का निर्माण घनी आबादी वाला क्षेत्र रास्ते के लिए कट रहा है । परंतु निर्माण स्थल के उत्तर तरफ की आबादी के आने जाने के लिए कोई सुविधाएं नहीं है। इसको संज्ञान में लेते हुए अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने अपने साथियों संग एक ज्ञापन घोसी में कार्य स्थल पर पहुंचे  डिविजनल रेल इंजीनियरिंग अरविन्द कुमार पांडेय  को दिया गया। घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय  ने कहा कि ऐसा बनने से उत्तर दिशा में जो घनी आबादी है वह रास्ते के लिए कट जाएगा और वहां के लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, अगर यहां पर टी टाइप का बनाकर रास्ता दे दिया जाए तो यहां के लोगों को बहुत ही आसानी हो जाएगी क्योंकि अगर कोई बीमार हो गया तो एक टेंपो भी नहीं जा पाएगी तो एंबुलेंस कहां से जाएगा।घोसी संघर्ष समिति घोसी के महामंत्री खुर्शीद खान जी ने कहा कि यहां के रहने वाले लोगों का हाल बेहाल हो जाएगा इसपर कृपया रेलवे ध्यान दे।
इस अवसर पर अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय, महामंत्री खुर्शीद खान, सुदर्शन कुमार, फिरोज हैदर, मनोज गुप्ता, हमजा, सहित सभी लोग मौजूद रहे, अध्यक्ष अरविन्द कुमार पांडेय जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh