आई ए एस खण्ड विकास अधिकारी ने दी समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की गति , जिलाधिकारी ने किया उद्घटान : तहबरपुर
तहबरपुर , आज़मगढ़ । विकासखंड तहबरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के स्वरोजगार हेतु पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेला का कार्यक्रम आज विकासखंड में खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह (आई ए एस ) की पहल पर जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार ने उद्घाटन कर समूह की स्वरोजगारी महिलाओं का प्रोत्साहन किया ।
बताया जाता है कि ब्लॉक परिसर के सामने जमीन पर अतिक्रमण था । कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा वहां पर सरकारी जमीन को कई दसकों से।कब्जा किया गया था जिसको खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मदद से विकासखंड परिसर के सामने की जमीन को कब्जा मुक्त कराया और उक्त जमीन को समूह की महिलाओं द्वारा ठेले पर किए जा रहे गतिविधि हेतु उनका रजिस्ट्रेशन कर आज उनको परिसर के सामने ठेला लगाए जाने की अनुमति दी व जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा फीता काटकर उद्घाटन करवाया । इस पिंक प्रेरणा स्वरोजगार में स्टील से सुसज्जित कुल 11 ठेले का स्टाल लगाया गया था। इस अवसर पर रविंद्र कुमार जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर , उप जिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन, डीसी एन आर एल एम आराधना त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह, ब्लाक प्रमुख अजीत यादव , सहायक विकास अधिकारी दुर्गा राय, सुभाष चंद्र यादव, आसिफ खान, अतुल सत्संगी, भारत शुभम साहू, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शिवलाल यादव ,अभिलाषा यादव एवम समस्त ग्राम पंचायत सचिव, समस्त सफाई कर्मचारी, बड़े बाबू विनोद यादव ,राजेश यादव व काफी तादात में समूह की महिलाएं व समूह सखियां उपस्थिति रहीं ।
खण्ड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज समूह की दीदियों को स्वरोजगार हेतु परिसर के सामने जगह देकर उनको जीविकोपार्जन में सहयोग देना मेरे जीवन की सुखद अनुभूति है । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक इंस्टाल पर जाकर दीदियों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री का स्वाद चखा व उनसे संवाद किया ।






















































Leave a comment