सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती के अवसर पर बरहज थाने से निकाला भव्य एकता जुलूस।
देवरिया । सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बरहज थाने से एकता जुलूस थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में शाम को पुलिसकर्मियों द्वारा नगर भ्रमण कर लोगों को एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। उनका जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। पुलिस का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों - अनुशासन, निर्भयता और राष्ट्र प्रथम की भावना पर चलकर देश की आंतरिक सुरक्षा और एकता को बनाए रखे।
जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों ने "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" का नारा लगाते हुए लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर एकता बनाए रखने के लिए सन्देश दिया।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुमित कांत, सर्वेश सिंह, शुभम सिंह, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।


























































Leave a comment