कांग्रेस जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई
देवरिया।शनिवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ टाउन हॉल स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर भी याद किया गया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कलेक्ट्रेट बार के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन तथा कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल तथा आचार्य नरेंद्र देव को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दार्शनिक बताया। उत्तेज नारायण मिश्र ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के साथ बीते हुए कुछ पलों को साझा करते हुए अपने उद्गार व्यक्त किए। कांग्रेस जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी वास्तव में लौह महिला थीं। उन्होंने देश की अखंडता और एकता को मजबूत करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया और अपने जीते जी देश पर आंच नहीं आने दिया। पूर्व शिक्षक मार्कण्डेय मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत को देश भूल नहीं सकता। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी नहीं होतीं तो पंजाब भारत के हाथ से निकल गया होता। श्रीमती गांधी की विदेश नीति मजबूत थी और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत थी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह 'व्यास', सुनील कुमार तिवारी, जिला महासचिव आलोक त्रिपाठी 'राजन',रामप्रवेश सिंह, कुलदीप यादव, शहनाज जफर, जवाहरलाल बरनवाल, सत्य प्रकाश मणि, रीता देवी, ब्लॉक अध्यक्ष शेषनाथ गोड़, राकेश मणि, सरोज पांडे, दीपक पटवा, इजहार आदि उपस्थित रहे।


























































Leave a comment