Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समूह के नाम पर 11 महिलाए हुई ठगी का शिकार

देवरिया।जनपद की गौरी बाजार थाना क्षेत्र के अवधपुरी ग्राम सभा में समूह बनाकर लोन दिलाने के नाम पर 11 महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक माइक्रोफाइनेंस के नाम पर महिलाओं को पहले तीन दिन तक बैठक कर भरोसे में लिया गया और फिर बीमा के नाम पर प्रतीक महिलाओं से 2550 रुपए जमा कराए गए पैसे लेने के बाद आरोपी फरार हो गए। 
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अब ना तो आरोपियों का फोन लग रहा है और ना ही कोई संपर्क हो पा रहा है महिलाओं को बताया गया था कि कंपनी की शाखा बरहज में है लेकिन वहां भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी सभी महिलाएं परेशान है और प्रशासन से कार्यवाही करने की मांग कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh