बैकुंठपुर चौराहे पर दिवंगत खिलाड़ियों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
देवरिया ।बरियारपुर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले देवरिया के चार होनहार टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों की स्मृति में कल बैकुंठपुर चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रामपुर कारखाना विधानसभा के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ग़जाला लारी के नेतृत्व में इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस दौरान माहौल गमगीन रहा। दिवंगत खिलाड़ियों को याद करते हुए लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले खिलाड़ियों में नित्या प्रजापति, अनिकेत सिंह, इरफान अंसारी उर्फ राज और आनंद यादव शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों के असमय निधन से उनके परिजनों, मित्रों और खेल जगत से जुड़े लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।
कैंडल मार्च के माध्यम से दिवंगत खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान और यादों को नमन किया गया। इतनी कम उम्र में चार होनहार खिलाड़ियों का दुनिया से चले जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों
द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
लोगों ने कहा कि
नित्या प्रजापति, अनिकेत सिंह, इरफान अंसारी उर्फ राज और आनंद यादव की स्मृतियां हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।



























































Leave a comment