Latest News / ताज़ातरीन खबरें

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वाले सैकड़ों वाहन चालकों का चालान हेलमेट, तीन सवारी और सीट बेल्ट को लेकर पुलिस सख्त, वाहन चालकों को किया जागरूक

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में बुधवार की शाम उन्होंने अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ श्रीनगर (सियरहां) अंडरपास के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग सैकड़ों वाहन चालकों के चालान किए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि यातायात नियमों की अनदेखी न करें और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जिंदगी का भी ख्याल रखें। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा बाइक पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की अपील की।नक्शे देखें
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को जिम्मेदार बनाकर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचाना भी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh