गन्ने के मूल्य वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना
देवरिया ।भाटपार रानी, उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संघ के बैनर तले गुरुवार को तहसील परिसर में किसानों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। किसान नेता एवं संघ संयोजक साधुशरण चौरसिया के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गन्ने का मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में घटतौली रोकने, गन्ना क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने, बंद चीनी मिलों को चालू करने तथा प्रतापपुर चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान कराने की मांग प्रमुख रही। किसानों ने गन्ना समितियों को पुनर्जीवित करने, शोध केंद्रों की सुविधाएं बहाल करने, उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने और आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की भी मांग उठाई।
इसके अलावा अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, समितियों के ब्याज में कटौती करने और किसानों को सस्ती चीनी उपलब्ध कराने की मांग की गई।
इस दौरान बृजानंद यादव, जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, विजय बहादुर चौरसिया, हैदर अली सहित कई किसान नेता एवं किसान मौजूद रहे।



























































Leave a comment