एक सप्ताह पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले में एक अभियुक्त गिफ्तार
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव मे एक सप्ताह पूर्व बरामदे मे सो रही 62वर्षीय महिला पर हमले के बाद मेडिकल कालेज मे इलाज के दौरान हुई मौत के मामले मे हत्यरोपी राकेश राजभर पुत्र सुरज राजभर निवासी नेमा को पुलिस ने मुखविर की सूचना पर गुरुवार को रेवली चौराहे से गिफ्तार कर चलान कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि सुभावती देवी पत्नी वकील राजभर निवासी नेमा अपने बरामदे मे सो रही थी की आरोपी ने पारिवारिक नाराजगी को लेकर रात के अंधेरे का लाभ उठा कर रात में हमला कर मृत जान फरार हो गया। परिजनों के शोर करने पर लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सी एच सी लार पहुचाया,जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ती देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहाँ महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। लार पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात के बिरूद्ध केस दर्ज कर मुजरिम की तलाश मे लग गई।आज मुखवीर की सूचना पर रेवली चौराहे से राकेश राजभर पुत्र सुरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया।पुछताछ मे गिरफ्तार युवक ने हमला करने की बात स्वीकार किया जिससे पुलिस ने युवक को अभियुक्त चलान कर दिया।
गिफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार,का०अजय सिंह, का०रवि कन्नौजिया शामिल रहे।



























































Leave a comment