विश्व होम्योपैथिक दिवस पर तहसील परिसर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
कादीपुर, सुलतानपुर।विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय तहसील परिसर में भव्य निशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी व क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने होम्योपैथी के जनक हनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी उत्तम तिवारी ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति मरीजों के रोग को जड़ से समाप्त करने में सहायक होती है। ऐसे निशुल्क शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने कहा कि होम्योपैथिक दवाएं धीरे-धीरे असर कर मरीज को स्थायी राहत प्रदान करती हैं।
शिविर में कुल 152 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने पूरे दिन मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया।
कार्यक्रम में डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. जे.बी. सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह, सचिव मंगला प्रसाद तिवारी, अधिवक्ता मनोज पांडे, विकास सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर के आयोजक डॉ. डी.के. तिवारी ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

























































Leave a comment