Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अटल स्मृति सम्मेलन का ठेकमा में हुआ आयोजन

दीदारगंज -आजमगढ़ । भारत रत्न श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेई जंन्म शताब्दी वर्ष 2024-2025 के तहत मंगलवार को लालगंज संसदीय क्षेत्र के ठेकमा स्थित विकास खंड सभागार में एक कार्यक्रम के तहत पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार व भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर भाजपा जनों ने पुष्प अर्पित किया और अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और कृतित्व पर लोगों ने बारी बारी से प्रकाश डाला इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और अन्य लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सरोज ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सच्चिदानंद सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज विनोद राजभर ,बृजेश राय,सिनोद मौर्य शरद राय,अरुण सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह,पंकज राय, वीरेन्द्र सिंह, सूर्यभान राय, सुनील,राजीव सरोज आदि उपस्थित थे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh