वार्षिकोत्सव मे बच्चो का जलवा
बिलरियागंज आज़मगढ़।आलिया पब्लिक स्कूल, बिलरियागंज का वार्षिकोत्सव ‘आगाज़’ 7 दिसंबर को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल्ला फ़ारूक द्वारा किया गया। नर्सरी बच्चों ने जंक फूड के दुष्प्रभाव पर संदेशपूर्ण प्रस्तुति दी, जबकि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू के सामाजिक प्रभाव को प्रभावी रूप से दर्शाया गया।कक्षा 9 के छात्रों द्वारा शिक्षक हामिद के निर्देशन में प्रस्तुत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें आधुनिक तकनीक, बदलते युद्ध स्वरूप और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को दर्शाया गया। बाल श्रम पर आधारित नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया, जिसमें बच्चों के संघर्ष और समाज की जिम्मेदारी को उजागर किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया आकर्षक पिरामिड भी चर्चा का केंद्र रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रबंधक डॉ. सोहैब अहमद और प्रधानाचार्य नौशाबा मुन्नव्वर ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
























































Leave a comment