Crime News / आपराधिक ख़बरे

विद्यालय में फंदे से लटका मिला प्रधानाचार्य का शव, पुलिस जांच में जुटी

आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार की शाम प्रधानाचार्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के श्री किशुन प्रसाद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिंगुरपुर के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह 55 वर्ष रोज़ाना की तरह शनिवार को भी विद्यालय गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे अजय सिंह को विद्यालय भेजा।

बताया जा रहा है कि अजय जब विद्यालय पहुंचे तो  अंदर का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह का शव कमरे के भीतर फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में कप्तानगंज पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी विद्यालय पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh