Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ चिखुड़ी का मेला: फैजुल्लाहपुर गंभीरपुर

मुहम्मदपुर, आजमगढ़
क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर में आजादी के बाद से मनाया जाने वाला चीखुड़ी का मेला सोमवार को सकुशल सम्प्पन हुआ,
बताया जाता है कि मेले की शुरुआत अंग्रेजी हुकूमत के चले जाने के बाद फैजुल्लाहपुर असुरैना का मेला की शुरुवात चतुरी चौहान उर्फ़ चिखुड़ी नें की थी। तब से यह मेला चिखुड़ी के मेला के नाम से मशहूर है। इस क्षेत्र में  जन्मे हर बेटा बेटी इस का बड़े बेसब्री से इंतज़ार करता है चाहे भले ही बेटी की शादी कहीं और हो गई हो या बेटा किसी अन्य शहर में बस गया हो लेकिन हर सम्भव प्रयाश यही होता है की वो ऐतिहासिक चिखुड़ी का मेला अवश्य देखे। चतुरी चौहान उर्फ़ चिखुड़ी के निधन के बाद उनके पुत्र राजेंद्र ने अपने पिता के सहयोग से मिले को आगे बढ़ाया और वहीं पर 1980 में एक दुर्गा मां की मंदिर की स्थापना की तब से यहाँ मूर्ती स्थापना होती है इससे पहले बिना मूर्ती के मेला लगता था। चतुरी द्वारा आयोजित यह मेला क्षेत्र में चिखुड़ी के नाम  मेल मशहूर हो गया ,जहां पर गांव देहात के दर्जनों गाँव के लोग इस मेले में आते हैं और मेले का लुत्फ उठाते हैं ।
इस बार मेले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार व गाँव के निवासियों के  सहयोग से दुर्गा पूजा प्रतिमा की स्थापना की गई थी। 
दुर्गा पूजा के आकर्षक पंडाल बनाए गए थे और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। दुर्गा पूजा समिति के कमेटी के द्वारा मेले में आए हुए श्रद्धालुओं से अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए हिदायत देते रहे।
   मेले में लोगों ने पंडालों में स्थापित मां के दर्शन किए। मां के स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने खिलौने और गुब्बारे की खरीदारी की तथा झूला भी झूले , पानी पुरी, जलेबी,छोला आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रही, महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी की। 
  मेले में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत देखते हुए गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सिंधी लाल सोनकर व योगेश सरोज द्वारा अपने हमराहियों के साथ मेले में भ्रमण करते हुए नजर आए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh