PET परीक्षा को लेकर केंद्रों पर उमड़ी भीड़, कड़ी जांच के बाद मिल रहा था प्रवेश, तड़के से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे अभ्यर्थी, सुबह से लगने लगा जाम
आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 6 सितंबर और 7 सितंबर को चार पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर शनिवार को सुबह से ही प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ तड़के ही केंद्रों पर पहुंच गई थी। दूसरे जनपदों के अभ्यर्थी रात से ही आने लगे थे। अपने जिले में केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को दूसरे जनपद में मिले केंद्र पर परीक्षा देनी है। जिसको लेकर परीक्षार्थी रात से ही अपने केंद्रों पर पहुंचने के लिए सक्रिय हो गए थे। आधी रात के बाद से परीक्षार्थी दूसरी जनपदों के लिए निकलने लगे थे। रोडवेज बस समेत अन्य सवारी वाहन भरे हुए थे। सुबह 8:00 बजे से परीक्षार्थियों को उनके केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद अंदर जाने की छूट मिल रही थी। पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। महिलाओं के लिए टेंट में जांच की जा रही थी। जबकि पुरुषों की पुलिसकर्मी जांच पड़ताल कर अंदर प्रवेश दे रहे थे। बता दें कि पहली पारी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक होनी है। शाम की परीक्षा तीन से पांच बजे तक से होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न करने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिले में पीईटी की परीक्षा 26 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में आयोजित की जा रही है। जिसमें 48384 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो परियां में होगी। प्रत्येक पाली में 12096 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए इस बार परीक्षार्थियों की तीन बार चेकिंग हो रही है। प्रशासन की तरफ से 26 सेक्टर और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा कराने के लिए दो एजेंसियां नामित की गई है। अफसर और कर्मियों की भी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जा रही है। परीक्षार्थियों की भी बायोमेट्रिक हाजिरी हो रही है। 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का निर्देश है।





















































Leave a comment