Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सेवानिवृत होने वाले होमगार्ड जवानो की विदाई समारोह
बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय थाना के प्रांगण में रविवार को सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानो के बिदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें होमगार्ड कम्पनी कमान्डर बुद्धिराम यादव व थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे दोनों लोगो द्वारा संयुक्त रूप से होमगार्ड जवान गुलाबचंद यादव को साईकिल,छाता, गीता अंगवस्त्र आदि के साथ विदाई किया गया। वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा की दोनों लोगो ने अपने कार्य का दायित्व बड़े ही लगन और ईमानदारी पूर्वक निभाया। जो हर होमगार्ड जवानो के लिये अनुकरणीय है।
इस मौके पर धर्मदेव यादव, बाबू राम यादव, अभिमन्यु पांडेय ,रामचंद्र राजभर, देवमणि यादव, ठाकुर यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।



















































Leave a comment