Crime News / आपराधिक ख़बरे

लव मैरिज के चार महीने बाद युवती ने आत्म हत्या मौत से पहले बनाया वीडियो, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर पीपलसाना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय अमरीन, जिसने चार महीने पहले जुनैद के साथ प्रेम विवाह किया था, ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अमरीन ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति, ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाए।
पुलिस के अनुसार, अमरीन ने आत्महत्या से पहले अपने पिता को वीडियो कॉल किया और भावुक होकर अपनी आपबीती सुनाई। बेटी को रोता देख पिता तुरंत उसके ससुराल पहुंचे, लेकिन तब तक अमरीन की मौत हो चुकी थी। उसका शव चारपाई पर पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल वालों ने फंदे से उतारकर शव को चारपाई पर रखा था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान अमरीन का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें एक वीडियो मिला। वीडियो में अमरीन ने कहा, "मेरे पति मुझे समझते नहीं हैं। उन्हें हर गलती मेरी नजर आती है। वह मुझसे कहते हैं कि मैं मर जाऊं। मेरी ननद और ससुर भी कहते हैं कि मैं मर जाऊं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पति, ससुर और ननद हैं।"
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतका की मां ने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग की है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh