घोसी के नदवासराय में अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया सड़क जाम।
घोसी।मऊ। घोसीकोतवाली क्षेत्र के नदवासराय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नदवासराय के रेवरीडीह सम्बन्धित तथाकथित फातिमाअस्पताल को सील कर दिया। वही लोग चर्चा करते दिखे कि लोगों को भी सोच समझ कर अपने मरीज को अस्पताल में भर्ती करना चाहिए। जबकि सरकारी अस्पताल में तरह तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। वही अवैध अस्पतालों के प्रति स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही को लेकर भी खूब चर्चा है।
जानकारी के अनुसार गंगुआबारी निवासी राजन की पत्नी को प्रसव के लिए रेवरीडीह नदवासराय स्थित तथाकथित फातिमाअस्पताल में भर्ती कराया गया।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के चलते मां और बच्चे की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद लोगों का आक्रोश शांत कराने के साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कुछ कर्मचारी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही
है।
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


























































Leave a comment