मोटर दुर्घटना में युवक की मौत , एक घायल : अतरौलिया
अतरौलिया,मोटर दुर्घटना में युवक की मौत व एक घायल। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी दो युवक लगभग 2.30 बजे मोटरसाइकिल से अतरौलिया से आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बुढनपुर एवं रानीपुर बाजार के मध्य मे मेन हाईवे पर आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गया। जहां पर मनीष पुत्र शिवदत्त उम्र लगभग 26 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर पीछे सवार विपुल पुत्र जगरजीत उम्र लगभग 23 वर्ष को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले जाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए विपुल को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए थाने लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। मृतक एवं घायल दोनों अविवाहित थे। मृतक मनीष स्नातक की पढ़ाई करके मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था एवं पंचायत चुनाव के दौरान ही घर आया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था ।घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गांव वासी थाने पहुंचकर परिजनों को ढाढस बढ़ाने का कार्य किया। घटना के संदर्भ में मृतक के पिता शिवदत्त की तरफ से स्थानीय थाने में तहरीर दी गई ।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडे का कहना है कि मृतक मनीष के पिता के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है ।घटना की सूचना दर्ज करते हुए पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण करा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
























































Leave a comment