Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से महिला का कटा पैर
बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के समीप बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे एक 45 वर्षीय महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि उसी दौरान शाहगंज से आजमगढ़ की ओर जा रही कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला का हाथ व पैर कट जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा दिया। महिला के जख्मी होने के चलते उसका नाम पता ज्ञात नहीं हो सका था।























































Leave a comment