Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय सेवा योजना ने राष्ट्रीय एकता दिवस को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

देवरिया ।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एक दिवसीय शिविर एवं संगोष्ठी के माध्यम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 9 बजे महाविद्यालय में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चला कर किया गया  इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह एवं सज्जन गुप्त द्वारा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया 
तदुपरान्त बाबा राघवदास सभागार में में एक संगोष्ठी आयोजित की गई 
संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने किया  प्राचार्य जी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल सरदार पटेल का योगदान भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण था मुख्य अतिथि डॉक्टर मंजू यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के राजनीतिक चिंतन पर विस्तृत प्रकाश डाला डॉक्टर अजय बहादुर ने अखंड भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके जीवन परिचय पर विस्तृत प्रकाश डाला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य सरदार वल्लभभाई पटेल के लक्ष्यों को को पूरा करना बताया कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सज्जन गुप्ता ने संगोष्ठी में स्वयं अशोक सेवकों को संबोधित करते हुए छात्रों को अनेकता में एकता भारत की पुरानी पहचान बताया  जिसको स्वतंत्र भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल मैं अपने प्रयासों से कर दिखाया संगोष्ठी के उपरांत छात्र-छात्राओं ने स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता अखंडता की राह में आने वाली बाधाओ को दूर करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में बाबा राघव दास इकाई एवं अनंत इकाई के सभी स्वयंसेवक मौजूद रहे। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh