Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रेल प्रशासन में नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दी अतिरिक्त सुविधा
देवरिया।गोरखपुर, 11 अक्टूबर, 2026: रेल प्रशासन द्वारा विन्ध्याचल में होने वाले नवरात्रि मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 12167/12168 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का विन्ध्याचल स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है। फलस्वरूप लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11 से 26 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस विन्ध्याचल स्टेशन पर 22.15 बजे पहुँचकर 22.17 बजे छूटेगी तथा बनारस से 11 से 26 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस विन्ध्याचल स्टेशन पर 12.10 बजे पहुँचकर 12.12 बजे छूटेगी।


























































Leave a comment