Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: मदरसे से लापता दोनों बालक सूरत में मिले, सकुशल लौटने पर परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

•सरायमीर पुलिस के प्रयासों के बीच दोनों बालकों की सुरक्षित वापसी से परिवार ने ली राहत की सांस

सरायमीर/आजमगढ़। जनपद के थाना सरायमीर क्षेत्र स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया कुरियावां से लापता हुए दो बालक सूरत से सकुशल वापस लौट आए हैं। दोनों बालकों की सुरक्षित वापसी से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को मदरसे से मोहम्मद साहिल (8 वर्ष) और निजामुद्दीन उर्फ राजिक (16 वर्ष) लापता हो गए थे। मामले में 5 अक्टूबर 2026 को थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 249/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में दोनों बालकों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच 10 अक्टूबर 2026 को दोनों बालकों के परिजन उन्हें सूरत से सकुशल थाना सरायमीर लेकर पहुंचे।

पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बालक अन्य लड़कों के साथ घूमने के लिए निकले थे और ट्रेन से सूरत पहुंच गए थे। दोनों के सकुशल वापस आने पर परिवार ने राहत जताते हुए आजमगढ़ पुलिस को धन्यवाद दिया।

प्रकरण में उपनिरीक्षक बनारसी यादव द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दोनों बालकों की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh