Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर केके पब्लिक एकेडमी ने दिया स्वच्छता का संदेश, शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वच्छता के लिए लिया संकल्प

देवरिया।स्थानीय भटनी नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित केके पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विद्यालय में विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ लेते हुए स्कूल परिसर के साथ-साथ पूरे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम के दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वच्छ भटनी स्वच्छ नगर का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए । स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। विद्यालय के प्रबंधक बी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझकर स्वच्छता अपनाए तो नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। निदेशक अजय वर्मा ने कहा कि विद्यालय बच्चों में शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश विद्यालय से निकलकर परिवार और पूरे नगर तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh