Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरे में युवक का मिला शव। पोखरे पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

देवरिया। भाटपार रानी के बनकटा थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को ब्रह्मस्थान के पास स्थित पोखरे में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ काफी संख्या में इकट्ठा गई। सूचना पर  बनकटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी छेदी लाल यादव (20) पुत्र स्व० महेश यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार युवक किसी काम से पोखरे पर  गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पोखरे में युवक का शव  दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
बनकटा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh