संकुल बैठक और अभिभावक गोष्ठी का आयोजन
बिलरियागंज आजमगढ़।बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल नसीरपुर में मंगलवार को संकुल बैठक और शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के शैक्षिक स्तर को सुधारने और विद्यालय के चौमुखी विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डायट मेंटर निरूपमा गुप्ता ने कहा कि बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है। खेल-खेल में शिक्षा और आधुनिक शिक्षण विधाओं का उपयोग कर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है। एसआरजी रामबदन यादव ने नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में हो रहे बदलावों पर प्रकाश डाला और शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर एआरपी अजय पाण्डेय, सूर्यभान यादव और राघवेंद्र सिंह ने वर्तमान सत्र में अपनाई जा रही विभिन्न प्रभावी शिक्षण विधियों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और घर पर भी उनकी पढ़ाई का ध्यान रखें।गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अब कान्वेंट जैसी शिक्षा मिल रही है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जयहिंद सिंह ने किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से अबू तालिब, दिनेश कन्नौजिया, ओमप्रकाश, राशिद अली, संगीता मिश्रा, अर्चना यादव और हरिश्चंद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक कपिलदेव सिंह ने सभी आगंतुकों और अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

























































Leave a comment