Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए तथा पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए फरियादियों को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

जनपद पुलिस की ओर से कहा गया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान और जनविश्वास को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए पुलिस लगातार जनसुनवाई और अन्य माध्यमों से जनता से सीधे संवाद कर रही है।

GGS NEWS 24 | आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh