Latest News / ताज़ातरीन खबरें

CM योगी बरांव आएंगे, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात, देवरिया को बड़ी सौगात मिलने वाली, बरांव में जनसभा/ लोकार्पण

देवरिया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जून को देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10:30 बजे गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर से प्रस्थान कर 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित जनसभा एवं विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात देते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh