आदर्श चौराहा पर देर रात भीषण जाम घंटे फंसे रहे वाहन चालक।
देवरिया।आदर्श चौराहे पर दिन रात भीषण जाम लग रहा जिसमें घंटों वाहन चालक फंसे रहे जनता ने प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की ताकि आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके शुक्रवार को दिन रात खजुआ चौराहा से लेकर आदर्श चौराहा तक लंबा जाम लग रहा जिसमें लोग घंटों जाम में फंसे रहे प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जम के दौरान कहीं भी ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई जिससे स्थिति और अधिक अव्यवस्थित हो गई वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे और कई लोग समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि या कोई नई समस्या नहीं है दिन में भी आदर्श चौराहे से लेकर खजुआ चौराहा बस स्टेशन के आसपास ऐसी स्थिति बनी रहती है। इसके बाद भी जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
























































Leave a comment