घोसी में टीडी व डीपीटी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, प्राथमिक,जुनियर 230 बच्चों को लगे टीके
घोसी। मऊ। स्थानीय नगर के कस्बा खास स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग एक के परिसर में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ. एचके पंकज के नेतृत्व में टीडी एवं डीपीटी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ एएनएम करुणा देवी ने संजना को पहला टीका लगाकर की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डा एचके पंकज ने बताया कि अभियान के तहत कक्षा एक के बच्चों को डीपीटी तथा कक्षा पांच और दस के बच्चों को टीडी का टीका लगाया जा रहा है। यह अभियान बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और इसके माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के पहले दिन घोसी ब्लाक क्षेत्र में कुल 230 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय के 160 तथा जूनियर हाई स्कूल के 70 बच्चे शामिल रहे। विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में जागरूकता भी बढ़ी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय से टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें डिप्थीरिया, काली खांसी व टिटनेस जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर अधीक्षक डा एचके पंकज,बीपीएम एजाज अहमद,एएनएम करुणा देवी,रामसिंह अन्य उपस्थित रहे।- फोटो























































Leave a comment