Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माता रानी के रूप को धारण की कन्याएं, निकली झांकी

देवरिया।बरहज तहसील के अंतर्गत ज्ञान छपरा गांव में आज रामनवमी के पावन पर्व पर गांव की कन्याओं ने माता के विभिन्न रूपों का स्वरूप धारण कर झांकी निकाला। गया या झांकी बासमन ब्रह्मस्थान से काली माता मंदिर तक गया उसके बाद वहां बड़ा भव्य स्वागत हुआ। उसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इस कार्यक्रम में गांव के अधिकांश नागरिक उपस्थित रहे । इस विभिन्न रूपों को धारण करने में श्रेया, आर्या ,छोटी, परी, आराध्य, जानू, अदिति, आस्था, आराध्या, ओम, शिवाय, माही, हिमांशी, मानसी, छोटू,नंदिनी, नमो, आदित्य,  हार्दिक  आदि कन्याओं के साथ-साथ बच्चों ने भी भाग लिया।  जिसमें माता के 24 रूपों के साथ-साथ शिव पार्वती, राधा कृष्ण, राम लखन जानकी, भैरव, हनुमान, आदि विभिन्न रूपों को दर्शाया गया। इस अवसर पर गांव के संभ्रांत लोगों में पारस पाण्डेय, उमाशंकर, प्रमोद,राजीव,  नरेंद्र नाथ, चंद्रभान, निर्भय , आकाश, चंद्रभूषण,  रामकुमार, दिलीप,  दिव्यांशु,  राजा,  राहुल, अभय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh