Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बाबा इंद्रमणि धाम एवं दुर्गा सेवा समिति द्वारा हुआ निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन

देवरिया।आज दिन शुक्रवार को भागलपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा टिकर में बाबा इंद्रमणि धाम एवं दुर्गा सेवा समिति तिल्लौली, देवरिया के सौजन्य से एक निशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया गया, जिसमें:डॉ. अनुज मिश्रा (न्यूरोसर्जन)
डॉ. अभिषेक देवाड़ी (जनरल फिजिशियन)
शामिल रहे।
कैंप के दौरान मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर (BP) आदि की निशुल्क जांच की गई तथा सभी को फ्री दवाइयां वितरित की गईं।
कुल 274 मरीजों ने इस कैंप का लाभ उठाया।कार्यक्रम इस अवसर पर मुख्य रूप सेरामप्रीत वर्मा जन्मजय देवाकर मालवीय
राहुल दुबेआदि शामिल रहे।
साथ ही यूनिटी न्यूरो मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटलकी ओर से रीजनल बिजनेस हेड  अविनाश त्रिपाठी,सूरज शत्रुघ्न मिश्रा,आकाश ओमप्रकाश एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में टिकर, तिल्लौली, चक्रा, पलिया, गोपावापार, भैदवा आदि गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कैंप का लाभ उठाया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh