मीरा-भायंदर में अवैध फेरीवालों पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दी चेतावनी
मीरा-भायंदर। शहर में अवैध अतिक्रमण और फेरीवालों की बढ़ती समस्या को देखते हुए आज मीरा-भायंदर महानगर पालिका और काशी गांव पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की। यह अभियान जरीमारी मंदिर वाइन शॉप के पास स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में चलाया गया, जहां लंबे समय से अवैध रूप से फेरी लगाकर कारोबार किया जा रहा था।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले फेरीवालों को हटाया और क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान कई फेरीवालों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस तरह की गतिविधि दोहराने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान आसपास के स्थायी दुकानदारों को भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा अवैध रूप से फेरी दुकान लगाता है, तो उसकी सूचना तुरंत मीरा-भायंदर महानगर पालिका को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन का कहना है कि शहर में व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारू रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए प्रशासन के कदम को सराहा है।
प्रशासन की अपील:
नागरिकों से अनुरोध है कि अवैध अतिक्रमण की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।



























































Leave a comment