बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया निशाना
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खैरा बनुआ गांव में बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 60 लाख रुपये की चोरी कर ली। परिवार शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
मकान मालिक धनंजय राय के अनुसार उनकी बहन की शादी 10 मार्च को गोरखपुर के फॉरेस्ट क्लब में थी, जिस कारण पूरा परिवार घर बंद कर समारोह में गया था। वापस लौटने पर घर की आलमारी में रखे बॉक्स का ताला और लॉकर टूटा मिला। उसमें रखे करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण, ढाई किलो चांदी के बर्तन और सात हजार रुपये नकद गायब थे।
चोरी गए आभूषण और बर्तनों की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आशंका है कि चोर सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

























































Leave a comment