मजदूर अधिकार मंच ने किया मजदूर पाठशाला का आयोजन
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत टेकुआ चौराहे पर मजदूर अधिकार मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में मजदूर पाठशाला का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने के लोगो और मजदूर शामिल रहे। मंच के संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर मजदूरों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। और चौवालीस मजदूर कानूनों को समाप्त कर चार श्रम कानूनों को सरकार सीमित कर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पंगु बनाने का कार्य करने लगीं है। जो मजदूर विरोधी सरकार हैं। आगे श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक यूनिट पर 15 किलो राशन सरकार द्वारा मुहैया कराया जा जाय, जिससे मजदूरों का जीवन आपन हो सके। और मनरेगा का मजदूरी 600रूपये प्रति दिन एवं एक साल में 200 दिनों की गारंटी सरकार को देना चाहिए।
कार्यक्रम में दयालू चौहान,राजेश, भीम भारती, विमलेश, शिवानंद चौहान, राकेश, विद्यासागर, राजू,
परमहंस, प्रतिभा सिंह, शिवचन्द, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

























































Leave a comment