Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हनुमत महायज्ञ एवं कथा के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा

देवरिया।जनपद के सलेमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम बंजरिया मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर से हनुमत कथा एवं यज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकल गई जो बंजरिया हनुमान मंदिर से सरयू तट भागलपुर पहुंचकर वैदिक मंत्रों के बीच ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान विनय तिवारी बृजेश तिवारी विजय तिवारी द्वारा द्वारा पूजन किया गया कलश यात्रा के दौरान ढोल, ताशा, डीजे के साथ श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम हर हर महादेव के नारों से हनुमान मंदिर परिसर एवं सरयू तट गूंज उठा मंदिर परिसर में यज्ञशाले के बगल में कलश स्थापित कराया गया। कलश यात्रा के दौरान हरिओम,गामा, दिलीप, अटल ,सत्य प्रकाश ,कन्हैयालाल, जयप्रकाश गुप्ता,सुमेर प्रसाद, राजीव प्रसाद, अशोक यादव, जितेंद्र यादव, योगेंद्र ,आदर्श तिवारी, शिवम मिश्रा, सत्यम कुमार, योगेश, राजीव कुमार सहित भारी संख्या में माताएं बहने एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। शोभा यात्रा का संचालन विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रमोद मिश्रा ने किया।
कथा व्यास आचार्य बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा कथा का शुभारंभ किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh