Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना दीदारगंज पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव द्वारा पासपोर्ट धारक जीतेन्द्र पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम करूई, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के पासपोर्ट सत्यापन की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि उक्त व्यक्ति ने अपना नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दीदारगंज में मुकदमा संख्या 36/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(B) में केस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार 13 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से संबंधित अभियुक्त दीदारगंज बाजार में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुबह करीब 10:20 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh