Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन की निगरानी, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई — जिला पूर्ति अधिकारी

 देवरिया ।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जनपद देवरिया में पेट्रोल, डीजल तथा घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। सभी सरकारी तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन जनपद को ईंधन एवं गैस की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा ईंधन की आपूर्ति पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा गैस के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
        इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर उपजिलाधिकारी देवरिया अवधेश निगम के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा नगर क्षेत्र के सात प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान छह प्रतिष्ठानों पर कार्य नियमानुसार पाया गया, जबकि एक प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस का उपयोग व्यवसायिक कार्य में किया जाता हुआ मिला। इस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
          सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन बुकिंग नंबर के माध्यम से कराएं तथा बुकिंग के बाद प्राप्त डीएसी नंबर को सुरक्षित रखें। इसके बाद संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपना सिलेंडर प्राप्त करें।
          जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। जनपद में आपूर्ति की स्थिति सामान्य है और इसकी सतत निगरानी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh