हरा चारा काटने को लेकर मारपीट महिला सहित दो बच्चे घायल
देवरिया।शुक्रवार की सुबह हराचारा काटने को लेकर दो में मारपीट हो गया एक पक्ष से निकी देवी 35 पत्नी शत्रुघन व अमन यादव 12 पुत्र शत्रुघन यादव अनुज 8 पुत्र शत्रुघन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहा बाबा अस्पताल देवरिया भेज दिया।
पुराना बरहज निवासिनी निकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सुबह लगभग 7:00 बजे अपने खेत से पशुओं के लिए चारा काटने गई हुई थी तभी पड़ोसियों ने खेत से चारा काटने को मना किया गया महिला ने बताया कि वह अपने खेत से चारा काट रही थी जिस पर पड़ोसी आकर मारने पीटने लगे मां को पिटता देख दोनों बेटे बीच बचाव करने गए लेकिन आरोपियों ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक करवाई की जा रही है।


























































Leave a comment