Crime News / आपराधिक ख़बरे

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी में एक गोतस्कर घायल सहित तीन गिरफ्तार, 24 घण्टे के अंदर पुलिस ने मिले प्रतिबन्धित पशुओ के अवशेष का किया खुलासा

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और चापड़ बरामद किए गए हैं।

 3 मार्च को थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम कौड़िया स्थित कुंवर नदी में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने का मामला सामने आया था। इसी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
गुरुवार की रात करीब ढाई  बजे थाना फूलपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुडियार गांव स्थित शाहिदा सुल्ताना स्कूल के आगे पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करने लगी।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वे फायरिंग करते रहे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी की पहचान मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद जाहिद निवासी ग्राम कौड़िया के रूप में हुई है। उसके साथियों में साकिब  पुत्र परवेज और युसुफ पुत्र ऐनुद्दीन निवासी ग्राम कौड़िया शामिल हैं। घायल आमिर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो चापड़ और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य भी एकत्र किए।
 फूलपुर क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह ने का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनियोजित तरीके से गोवंश को पकड़कर रात में सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका अवैध वध करते थे। इसके बाद मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। घटना के बाद अवशेषों को नदी-नालों में फेंक देते थे या जमीन में गाड़ देते थे, ताकि साक्ष्य नष्ट हो सके।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ फूलपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
पुलिस मुठभेड़ में  फूलपुर कोतवाली सच्चिदानंद ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगा राम बिन्द सहित फूलपुर की पुलिस टीम शामिल रही ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh