Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

देवरिया सलेमपुर । नगर पंचायत सलेमपुर के वार्ड नंबर 3 की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। मोहल्ले के कई स्थानों पर नालियों के ऊपर लगे स्लैब टूट गए हैं, जिससे  आने-जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कई जगहों पर स्लैब टूटने से  दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जमीन पर किसी प्रकार का ठोस कार्य दिखाई नहीं दिया 
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी महेंद्र पांडे से जानकारी प्राप्त करने वाले गई तो उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, टूटे स्लैब और नालियों की खराब स्थिति के कारण आसपास गंदगी भी फैल रही है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे स्लैब की मरम्मत कराई जाए और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh