Politics News / राजनीतिक समाचार

डॉ. बबीता सिंह चौहान 24 व 25 सितम्बर 2025 को जनपद आगरा से बुलन्दशहर एवं अलीगढ़ के दो दिवसीय भ्रमण

लखनऊ: 23 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की . अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान 24 व 25 सितम्बर 2025 को जनपद आगरा से बुलन्दशहर एवं अलीगढ़ के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वे महिला कल्याण, समाज कल्याण एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों की जनसुनवाई भी संपन्न कराएंगी।

कार्यक्रमानुसार डॉ. चौहान 24 सितम्बर को प्रातः 8:00 बजे आगरा से प्रस्थान कर 11:30 बजे बुलन्दशहर पहुँचेंगी, जहाँ स्थानीय गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मातृ-शिशु कल्याण एवं अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी। इसी अवसर पर पुलिस प्रशासन के साथ महिला उत्पीड़न से संबंधित 25 लम्बित प्रकरणों की सुनवाई भी की जाएगी। दोपहर बाद वे नगलाशेखू स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

25 सितम्बर को प्रातः वे बुलन्दशहर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस क्रम में प्रातः 10:00 बजे आंगनवाड़ी केन्द्र, केलावन में पोषण पंचायत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात निकट बिहारी फार्म हाउस, पहासु रोड, अहमदगढ़ में संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। सायंकाल खखूड़ा में आयोजित स्वागत समारोह में भी . अध्यक्ष सम्मिलित होंगी।

इस दो दिवसीय भ्रमण के माध्यम से डॉ. बबीता सिंह चौहान महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत का अवलोकन करेंगी और जनपद स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh