Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खाद एवं रसद विभाग की तरफ से लगाए गए चौपाल नए राशन कार्ड का हुआ वितरण

देवरिया। स्थानीय नगर के पक्के पुल के निकट स्थित मैरेज हाल में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से राशन कार्ड संबंधी चौपाल का आयोजन किया गया। भटनी ब्लाक अध्यक्ष लल्लन जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील सलेमपुर के पूर्ति निरीक्षक दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता रहे। उचित दर विक्रेताओं द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, नाली, विद्युतीकरण तथा अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
चौपाल में विधायक एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने लाभार्थियों को नए राशन कार्ड वितरित किए। अधिकारियों ने राशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्डधारकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
भटनी ब्लाक के उचित दर विक्रेताओं ने कमीशन में बढ़ोतरी पर प्रसन्नता जताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथियों में नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, भाजपा नेता रोशन जमीर (कल्लू), जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता सुमेश्वर नाथ तिवारी,दीपक वर्मा ने भी अपने संबोधन में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस दौरान भटनी ब्लाक के सभी उचित दर विक्रेता, आपूर्ति विभाग के अधिकारी, लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रतीक मिश्रा ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh