Politics News / राजनीतिक समाचार

BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन । आजमगढ़

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने आजमगढ़ में कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान BJP महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ भद्दी गालियां दी जा रही हैं, जो न केवल लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान का भी अपमान है।

पूनम सिंह ने राहुल गांधी से इस कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी द्वारा लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग और अब कांग्रेस के मंच से गालियां दिलवाने का काम निंदनीय है। यह देश की जनता और BJP कार्यकर्ताओं में आक्रोश का कारण बना है।"

प्रदर्शन में पूनम सिंह के साथ विभा बर्नवाल, उषा आर्या, अंजना सिंह, अमित लता सिंह, सुमन सिंह राजपूत, निरूपमा पाठक, सारिका सिंह, प्रगति सिंह, रेनू गोस्वामी, रानी चौरसिया, रेखा सिंह, रागीनी तिवारी, ध्यानी यादव, धर्मशीला, कुशुम लता बौद्ध, पूनम मौर्या, अल्का सिंह, श्याम प्रभा, मंजू द्विवेदी, अपर्णा यादव, शारिका, गीता विश्वकर्मा, और अपर्णा राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और इस घटना की कड़ी निंदा की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh