Politics News / राजनीतिक समाचार

जनता की समस्याओं का निराकरण व क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना ही मेरे विधायक होने का उद्देश्य है : विधायक राजेश गौतम

कादीपुर सुलतानपुर। जनता की समस्याओं का निराकरण व क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली लाना ही मेरे विधायक होने का उद्देश्य है विधायक राजेश गौतम।
सरलता , सहजता एवं व्यवहार कुशलता के प्रतिमूर्ति क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम अपने क्षेत्र के गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को संज्ञान लेते हुए उसे हर स्तर से प्रयास कर हल करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है । श्री गौतम कहते है कि मेरे क्षेत्र के हर व्यक्ति की समस्याओं को दूर करना मेरा कर्तव्य ही नही बल्कि विधायक होने का संकल्प भी है ।
   श्री गौतम शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत सीजीलपुर व पहाड़पुर वैश्य में पहुंचकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी व कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया तथा शेष समस्याओं को अविलंब दूर करने का आश्वासन दिया ।विधायक राजेश गौतम के साथ पार्टी के जिलामंत्री मनोज मौर्य व मंडल अध्यक्ष राहुलनगर प्रदीप मालवीय ,शक्ति केंद्र संयोजक सतीश विश्वकर्मा तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh